न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद नगर निगम ने अशर्फी हॉस्पिटल पर भारी जुर्माना लगाया है. जानकारी के अनुसार भवन निर्माण में नक्शा विचलन के लेकर अस्पताल पर 3.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. स्वीकृत नक्शा से अधिक निर्माण करने पर निगम ने सख्ती दिखाई है. साथ ही 1335.30 वर्गमीटर में बने अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश भी दिया है.
जानकारी के अनुसार नगर निगम के आदेश के खिलाफ अशर्फी अस्पताल प्रबंधन अपील कोर्ट में अपील करने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें: मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों की 14 दिन की रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज