फायरिंग टेस्ट

धनबाद पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार, 2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा

अलग-अलग पोजीशन में फायरिंग अभ्यास से बढ़ेगी जवानों की दक्षता

By : Ark Sahuliyar
धनबाद पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार, 2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद पुलिस की कार्यकुशलता और हथियार संचालन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास यानी मार्क्समैनशिप अभियान की शुरुआत हो गई है. झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 के भूंईफोड़ मंदिर के पीछे स्थित फायरिंग रेंज में आयोजित इस अभ्यास में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और लक्ष्य पर निशाना साधा.

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लेटकर, बैठकर, घुटनों के बल और खड़े होकर अलग-अलग पोजीशन में फायरिंग कर अपनी निशानेबाजी क्षमता को परखा. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से पुलिसकर्मियों में हथियारों के सुरक्षित इस्तेमाल, लक्ष्य भेदन क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ती है.

फायरिंग रेंज को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन ने गोविंदपुर अंचल और वन विभाग के अमीन को मौके पर बुलाकर जमीन का निरीक्षण कराया. उन्होंने पूरे भूखंड के किनारे ट्रेंच कटिंग कर पहाड़ी से आने वाले पानी को तालाब तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि 18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल होंगे. करीब 2586 पुलिसकर्मियों की फायरिंग दक्षता की जांच की जाएगी और निर्धारित मानकों के आधार पर उनकी लक्ष्यदक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा.

प्रशिक्षण के दौरान लाइव फायरिंग के जरिए जवानों को रिकॉइल कंट्रोल, सांस नियंत्रण और ट्रिगर संचालन की तकनीक को बेहतर करने का मौका मिलेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमित अभ्यास से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने में बल को मजबूती मिलती है.

धनबाद पुलिस का यह विशेष अभियान पुलिस बल की पेशेवर दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में बेहतर और सटीक कार्रवाई के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.