अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस द्वारा आमजनों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में आज धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित पुतुर चौपाल के पास थाना प्रभारी धुरकी जनार्दन राउत) के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजनों को मद्यनिषेध, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के महत्व, मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों के संरक्षण एवं देख-रेख, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणाम, यौन अपराधों की रोकथाम एवं बच्चों की सुरक्षा सहित समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों एवं अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इस अवसर पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में भी जागरूक किया गया. साथ ही उन्हें कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला के सोन नदी से सटे क्षेत्रों का श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्रनारायण सिंह ने लिया जायज