न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है. दुकानदार राहुल साव ने प्रधानाध्यापक योगेंद्र मेहता पर 99,455 रुपये बकाया रखने का आरोप लगाया है. राहुल साव के अनुसार विद्यालय में मध्याह्न भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराया गया था जिसकी राशि अब तक नहीं मिली है.
दुकानदार का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के तत्कालीन दोनों सदस्यों की मृत्यु हो गई और पुत्र के बीमार होने के कारण उन्हें इलाज के लिए वेलर जाना पड़ा. आरोप है कि इसी दौरान गाड़ी पकड़कर रखने की बात सामने आने पर प्रधानाध्यापक ने हर माह 2,000 रुपये देने की बात कही थी, और इस दौरान विद्यालय के शिक्षक बसंत विश्वकर्मा भी मौजूद थे.
इस मामले को लेकर ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से दुकानदार का बकाया पैसा देने की मांग की. हालांकि, प्रधानाध्यापक योगेंद्र मेहता ने पैसे पहले ही दे दिए जाने की बात कही और आरोपों को बेबुनियाद तथा रंजिश का मामला बताया. अब सवाल यह है कि यदि भुगतान हो चुका है तो उसका प्रमाण क्या है और यदि राशि बकाया है तो भुगतान क्यों नहीं हुआ, जिसकी सच्चाई केवल निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकती है.