जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने किया मोरेंग पंचायत का दौरा, जल्द शुरू होगा जलमीनार का काम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
 जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने किया मोरेंग पंचायत का दौरा, जल्द शुरू होगा जलमीनार का काम

नीरज कुमार साहू 

बसिया/डेस्क: जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने सोमवार को मोरेंग पंचायत के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रायकेरा डुमरटोली में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें डुमरटोली, गिरजाटोली, मतरडेगा, बांसटोली, खड़ियाटोली और करंजटोली के ग्रामीण महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया. बैठक में जिप सदस्य ने सभी ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं पर चर्चा की.

पानी की किल्लत से मिलेगी निजात

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने एक बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने कहा विगत महीनों में रायकेरा डुमरटोली के ग्रामीणों ने मुझे पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था. इसे गंभीरता से लेते हुए मैंने जिला परिषद फंड से जलमीनार योजना को पारित करवाया. अब इस योजना का टेंडर (निविदा) होकर कार्य का आवंटन भी हो चुका है. जल्द ही धरातल पर जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा.
 
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

जलमीनार की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई, साथ ही बैठक में अपनी कुछ अन्य स्थानीय समस्याओं को भी जिप सदस्य के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने इस संबंध में बसंती डूंगडुंग को एक ज्ञापन भी सौंपा. जिप सदस्य ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द से जल्द उनका सकारात्मक समाधान करने का भरोसा दिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक और ग्रामीणों के मिलन समारोह में मुख्य रूप से सोनू पांडेय, शेख जतरु भोवा डूंगडुंग,रोसालिया केरकेट्टा, रेजिमा डूंगडुंग, शेख मोसिम,कुलदीप केरकेट्टा,  नीलावती देवी, मदीना बीबी, अनूपा केरकेट्टा, शेख शबन शेख हसन, सोनाली केरकेट्टा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अटल पार्क के बीच चीजी बाइट: सिरफिरे इंटेलिजंस का स्वास्थ्य के साथ स्वाद की अनूठी सोच

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव