धनबाद वेब पोर्टल

DMFT धनबाद वेब पोर्टल एवं कॉफी टेबल बुक लांच, उपायुक्त-एसएसपी समेत वरीय पदाधिकारियों ने किया विमोचन

DMFT धनबाद वेब पोर्टल को जिले में DMFT के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.

By : Dipali Kumari
DMFT धनबाद वेब पोर्टल एवं कॉफी टेबल बुक लांच, उपायुक्त-एसएसपी समेत वरीय पदाधिकारियों ने किया विमोचन

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT), धनबाद द्वारा विकास एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में DMFT धनबाद वेब पोर्टल एवं DMFT कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने उत्सव के दौरान एसएसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त, एसडीएम समेत वरीय पदाधिकारियों के साथ इसे लांच किया. दोनों DMFT के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शी, सुलभ और व्यवस्थित रूप से आमजन एवं हितधारकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

DMFT धनबाद वेब पोर्टल को जिले में DMFT के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. पोर्टल के माध्यम से नागरिकों एवं अन्य हितधारकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, आजीविका, कौशल विकास, जल संरक्षण तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में DMFT द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी.
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगा.

DMFT कॉफी टेबल बुक

DMFT धनबाद कॉफी टेबल बुक जिले में DMFT के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलुओं की यात्रा को दस्तावेज और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती है. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, आजीविका, कौशल विकास, जल संरक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उनके प्रभाव को प्रदर्शित किया गया है.

कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण करना ही नहीं, बल्कि यह दर्शाना भी है कि DMFT के संसाधनों का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सतत, समावेशी एवं दीर्घकालिक विकास के लिए किस प्रकार किया जा रहा है.

पारदर्शी एवं समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसर पर इन दोनों पहलों का शुभारंभ धनबाद के विकास के प्रति पारदर्शिता, जवाबदेही, नवाचार और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. मौके पर डीसी, एसएसपी के अलावा डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीएम लोकेश बारंगे समेत डीएमएफटी की टीम मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: डुमरी: नटवाल मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.