डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण

डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण: दस्तावेज नहीं देने पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

By : News11 Bharat
डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण: दस्तावेज नहीं देने पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण मामले में आज 24 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. वहीं मामले में दस्तावेज नहीं देने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी जान-बूझकर दस्तावेज नहीं दे रहे हैं. साथ ही मिलीभगत कर गैर रैयतों को अनुचित लाभ पहुंचाने की आशंका जताई है. सरकार के हलफनामे से भी कोर्ट पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. ऐसे में अधिकारीयों की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. 

कोर्ट ने अगली सुनवाई में मूल दस्तावेज और अवॉर्ड के साथ अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. बताते चलें यह मामला 13 साल पुराने भू-अधिग्रहण से जुड़ा है. मामले में जावेद अनवर और अन्य लोगों की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गई है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.