जादूगोड़ा में आशा लकड़ा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने दूसरे दिन भी यूसिल जनजातीय कर्मचारी संघ की सुनी समस्याएं

यूसिल प्रबंधन पर लगा अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा से भेदभाव करने का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने दूसरे दिन भी यूसिल जनजातीय कर्मचारी संघ की सुनी समस्याएं

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  यूसिल  अनुसूचित जनजाति  कर्मचारी संघ के आग्रह पर  दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्या  डॉ आशा लकड़ा ने कार्यक्रम के अंतिम  दिन यूसिल की टेलिंग पौंड से सटे गांव चाटीकोचा गांव का दौरा किया व यूरेनियम विकिरण के कथित  प्रभाव  से अवगत होने के लिए  ग्रामीणों से रूबरू हुई व उनका हालचाल जाना. तत्पश्चात  डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के साथ कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर नरवा पहाड़ इनफार्मेशन सेंटर में वार्ता की. जहां  संघ के  सदस्यों ने यूसिल प्रबंधन पर अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधाओं में भेदभाव का आरोप  लगाया तथा कहा कि यूसिल की  जनजातीय समुदाय के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद कंपनी अस्पताल तक ही मेडिकल सुविधा मिलती है जबकि अधिकारी साल में 20 लाख रुपया मेडिकल का खर्च कंपनी प्रबंधन उठाती है. ड्यूटी  के दौरान कर्मचारी के मौत होने पर कंपनी की ग्रुप बीमा से मात्र पांच लाख रुपया ही मिलता है जिससे  मृतक परिवार का गुजारा नहीं होता है. जिसे बढ़ाने की मांग उठाई  गई.

इसी तरह  कर्मचारियों  के सुस्त  प्रमोशन, पॉलिसी,  विस्थापित आदिवासियों के मृतक के आश्रितों को नौकरी, पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी की भी मांग रखी गई. अंत में  डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल  के सीएमडी डॉ कचन आनंद राव  से भी जनजातीय मुद्दों पर  उनका पक्ष जाना. इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के विभिन्न समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान का दिशा निर्देश यूसिल प्रबंधन को दिया. उन्होंने आगे  सुझाव दिया  यूसिल प्रबंधन प्रत्येक तीन महीने में एक समीक्षा बैठक यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के साथ तय करे ताकि विवाद को सुलझाया जा सके.

इस बैठक में  यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक ) राकेश कुमार, तुरामडीह माइंस के प्रबंधक(कार्मिक)  संजीव रंजन, तकनीकी निर्देशक विक्रम केसरी दास, महाप्रबंधक मनोज कुमार, कार्यकारी निर्देशक एम के सिंघई   वही यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी  संघ के अध्यक्ष  मनोरंजन महाली, महासचिव  दीपतेन्दु हांसदा, कार्यकारी महासचिव  श्रीजन टुडू, कार्यकारी महासचिव श्री दामू नाईक, कार्यकारी महासचिव श्रीमती हीरा टुडू, बगजाता माइंस के सह सचिव श्री शांखो मुर्मू, जादुगोड़ा मिल के सह सचिव  सुरजीत कुमार सोरेन, तुरामडीह माइंस के सहसचिव सुनील दिग्गी, तुरामडीह मिल के सह सचिव मानिक चाँद मुर्मू, महुलडीह माइंस के सह सचिव लखन टुडू, , लखन मार्डी, मंगल टुडू, श्रीमती तुलसी सुंडी,  साहेब हांसदा,  रिंचू माझी,  नारायण मुर्मू,  गाजिया हांसदा,  बिरेन टुडू,  रामी मुर्मू,  कारा मुर्मू,  भरत लाल किस्कू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे!

यह भी पढ़ें: शिकायत पर हैदरनगर के मां विंध्याचल हॉस्पिटल की औचक जांच, निरीक्षण में अस्पताल की कई गंभीर खामियां उजागर

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम