न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सिमलिया इलाके में स्थित जलसा रेस्टोरेंट में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान कथित रूप से बिना लाइसेंस बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से शराब की बोतलें और तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम को भी जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार रातू थाना टीम कल रात इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि सिमलिया स्थित जलसा रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसी और बेची जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रात करीब 11:15 बजे रेस्टोरेंट में छापामारी की. पुलिस का कहना है कि सामान्य रेस्टोरेंट की आड़ में बिना वैध बार लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब बिक्री की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC के परीक्षाओं को रद्द करने का मामला: फूड सेफ्टी ऑफिसर के सफल अभ्यर्थी भी पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट