झारखंड का मौसम

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से 5 से 7 जुलाई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

10 जुलाई तक राज्य में मौसम के सुहाना रहने का है अनुमान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से 5 से 7 जुलाई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  इस समय उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जो लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है, उसके असर से झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने तीन दिनों 5, 6 और 7 जुलाई के लिए झारखंड में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है 

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.
6 जुलाई  को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
7 जुलाई  को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ. मौसम विभाग ने पहली बार राज्य के सभी 24 जिलों के लिए आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है. कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने अपील भी की गई है. आज के मौसम के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और जामताड़ा में हल्की, मध्यम और तेज बारिश हो सकती है. बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा. मौसम विभाग ने आगे के मौसम के बारे में बताया कि 10 जुलाई तक मौसम खुशनुमा बना रह सकता है. लगातार बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं. 

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने एक साथ शहर में बार समेत कई स्थानों पर की छापेमारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.