मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित राज्य संपोषित प्लस-2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई है. स्कूल में शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़कर इधर-उधर खेलते दिखते हैं. टिफिन के बाद तो हालात और बिगड़ जाते हैं, दर्जनाधिक छात्र - छात्राएं बैग लेकर स्कूल की दीवार फांदकर भाग जाते हैं.
ग्रामीणों ने पहले भी इसकी शिकायत कर स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. आज फिर वही नजारा देखने को मिला जब एक दर्जन से अधिक छात्र बैग के साथ दीवार कूदकर बाहर निकल गए.
इस मामले पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग बिनोद सुलेमान टोपनो ने कहा कि यह सूचना आपके मीडिया के माध्यम से मिली है. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. शिक्षकों की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिख रही है.
यह भी पढ़ें: विधायक के निर्देश पर रांगामाटी, टीकर व डुमटांड़ मार्ग का मरम्मती कार्य तेजी से चल रहा