छापेमारी

धनबाद में 25 जगहों पर चल रही है ईडी की छापेमारी!

कोयलांचल में ED की कोयला कारोबारियों के घर छापा

By : Pramod Kumar
धनबाद में 25 जगहों पर चल रही है ईडी की छापेमारी!

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि धनबाद में ईडी ने 25 ठिकानों पर दबिश दी है. सूत्रों के हवाले से जानकारी के अनुसार, धनबाद में 25 जगहों पर ईडी की रेड चल रही है. धनबाद में कोयला कारोबारियों के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई चल रही है. ईडी की छापेमारी कोयला कारोबारियों से जुड़े कोयला कारोबारियों के यहां हो रही है. गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पु मंडल, हरेंद्र चौहान, आलोक समेत कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. 

ED की रांची और कोलकाता की टीमें छापेमारी कर रही हैं.  माधव सिंह के नालंदा  कॉटेल स्थित घर, विकास नगर स्थित पप्पू मंडल, लोयाबाद स्थित डिप्टी मेयर के भाई और जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. मो. साबिर आलम के टिकिया पाड़ा स्थित होटल क्रॉउन प्लाजा में भी ईडी ने दबिश दी है.

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ईडी की छापेमारी की नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. नयी जानकारी के अनुसार, लोदना हुचूक टांड में गणेश यादव के घर पर ईडी ने दबीश दी है. ईटी की टीम गणेश यादव के यहां कोयला कारोबार से जुड़े अहम कागजात की जांच ईडी कर रही है. शिमला बहाल स्थित नीचे धौडा में रंजीत सिंह के घर में भी ईडी की दबीश हुई है. 

 सुबह 6 बजे से चल रही है. ईडी की छापेमारी से धनबाद के कोयला कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: अब वाकई में आ रहे हैं 10 और 20 के पॉलीमर नोट, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी, RBI ने शुरू की तैयारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.