ईद मिलादुन्नबी

हर्षोल्लास के साथ तिरुलडीह और चौड़ा में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मुहम्मद हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आमद की खुशी का इजहार किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हर्षोल्लास के साथ तिरुलडीह और चौड़ा में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह एवं चौड़ा में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शान-ओ-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मुहम्मद हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आमद की खुशी का इजहार किया. जुलूस में चौड़ा, तिरुलडीह, हुड़मदा और सिरकाडीह के लोग शामिल हुए.

जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए. हाथों में झंडे लिए लोग नात और सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे. जुलूस के दौरान “हुजूर की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा. वहीं “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों के साथ देश के प्रति प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया गया.

जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चौड़ा गांव का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में अमन, शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया.

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया. वहीं फल, पानी, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया और लोगों तकसीम की गई. त्योहार को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा.

इस अवसर पर नूरी मस्जिद तिरुलडीह के पेशे इमाम  मो. मुमताज़ ने पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की. उन्होंने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की.

जुलूस के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर भी विशेष सतर्कता बरती गई. तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में तिरुलडीह थाना की पुलिस मुस्तैद रही. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था, साथ ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस की तैनाती चौड़ा गांव में की गई थी. शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर अंजुमन इस्लामिया कमिटी के अध्यक्ष मो. शाहाबुद्दीन नें पुलिस-प्रशासन का आभार जताया है

यह भी पढ़ें: भारतीय शिक्षा दृष्टिकोण पर मंथन, पांच कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.