विकसित भारत कार्यक्रम

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: 7 सितंबर 2026: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देशभर में माई भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला युवा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस डायलॉग के तहत युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रमुख है. जिले के युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं.उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए NSS को भी निर्देश प्राप्त हुए हैं. 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को अपने विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने और नेतृत्व क्षमता निखारने का बेहतरीन अवसर है, जिसका जिले के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.