इंजीनियर्स डे

होटल BNR चाणक्य में JESA की ओर से इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन, अभियंताओं ने सरकार के सामने रखीं कई मांगें 

रांची के होटल BNR चाणक्य में झारखंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन यानी JESA की ओर से इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
होटल BNR चाणक्य में JESA की ओर से इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन, अभियंताओं ने सरकार के सामने रखीं कई मांगें 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के होटल BNR चाणक्य में झारखंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन यानी JESA की ओर से इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, दीपिका पांडेय सिंह और हफीजुल हसन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देकर की गई. उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया. 

इसके बाद अभियंता संगठनों ने सरकार के सामने अपनी कई लंबित मांगें रखीं. अभियंताओं की सबसे प्रमुख मांगों में लंबे समय से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करना शामिल है. इसके अलावा विभागों में खाली पड़े कनीय अभियंता और सहायक अभियंता  के पदों पर नियमित बहाली की मांग भी उठी. अभियंताओं का कहना है कि रिक्त पदों के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. इसके साथ ही सरकारी वाहन, आवास और व्यवस्थित कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी सरकार के सामने रखी गई.

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, जनसंख्या-आधारित परिसीमन को लेकर रखी अपनी बात 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.