SIR 2026

रांची जिले में SIR के तहत Enumeration Form का कार्य तेजी से जारी, 54.15% फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूरा 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के तहत रांची जिले में Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है.

By : Ark Sahuliyar
रांची जिले में SIR के तहत Enumeration Form का कार्य तेजी से जारी, 54.15% फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूरा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के तहत रांची जिले में Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है. 19 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक जिले में कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 24,40,740 मतदाताओं (91.25%) के बीच Enumeration Form का वितरण किया जा चुका है. वहीं 14,48,314 (54.15%) फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) एवं बीएलओ को शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, शीघ्र संग्रहण तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि प्राप्त Enumeration Form यथाशीघ्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन सबमिट करें.

Enumeration Form के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की विधानसभावार प्रगति

  • 58-तमाड़ विधानसभा में 99.75% Enumeration Form का वितरण तथा 67.66% फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है.
  • 61-सिल्ली विधानसभा में 99.65% फॉर्म का वितरण एवं 67.10% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है.
  • 62-खिजरी विधानसभा में 99.27% Enumeration Form का वितरण तथा 59.97% डिजिटाइजेशन किया गया है.
  • 63-रांची विधानसभा में 89.36% फॉर्म का वितरण तथा 40.77% डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है.
  • 64-हटिया विधानसभा में 79.40% फॉर्म का वितरण एवं 42.08% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है.
  • 65-कांके विधानसभा में 86.77% Enumeration Form का वितरण तथा 50.79% डिजिटाइजेशन किया गया है.
  • 66-मांडर विधानसभा में 97.97% (लगभग 98%) फॉर्म का वितरण तथा 67.99% डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है.

रांची जिले में Enumeration Form का सत्यापन भी तेजी से किया जा रहा है. अब तक 95.91 प्रतिशत फॉर्मों का बीएलओ स्तर पर सत्यापन किया जा चुका है. जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों, घर-घर संपर्क अभियान एवं सतत निगरानी के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में अभियान को और गति दी जा रही है. रांची जिला के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर कल (20 जुलाई 2026) विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें मतदाता Enumeration Form प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे. स्पेशल कैंप में सुबह 10:00 से अपराह्न 4:00 तक संबंधित बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी शहरी मतदाताओं से अपील की गई है कि शिविर का लाभ उठाएं और समय पर Enumeration Form अपने संबंधित BLO के पास जमा करें.

यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा में चोरों का आतंक! श्रद्धालुओं के गले से उड़ते रहे सोने के चेन

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.