पलटा टैंकर

चांडिल में NH-33 पर पलटा एथनॉल से भरा टैंकर, चपेट में आई कार 

पलटते समय टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया.

By : Dipali Kumari
चांडिल में NH-33 पर पलटा एथनॉल से भरा टैंकर, चपेट में आई कार 

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में  टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एथनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. पलटते समय टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था. इस वजह से दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के अनुसार, चिलगु में निर्माणाधीन पुल के कारण पिछले करीब दो वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से में वाहनों का परिचालन वनवे किया गया है. करीब एक किलोमीटर तक वाहन एक ही लेन से गुजरते हैं. इसी बीच आज शनिवार सुबह फोरलेन से डायवर्ट होकर सिंगल लेन में जाने के दौरान एथनॉल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. 

टैंकर चालक के अनुसार, फोरलेन से सिंगल लेन में प्रवेश करते समय विपरीत दिशा से दो वाहन सामने आ गए. अचानक ब्रेक लगाने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चांडिल पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. एनएचएआई और पुलिस के संयुक्त प्रयास से क्रेन की मदद से पलटे टैंकर को उठाकर सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चिलगु पुल के निर्माण की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से मार्ग वनवे होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: बरही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ट्रकों में लदे 160 मवेशी पकड़े गए; जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.