न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपाइयों ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक दिया. जानकारी के अनुसार पूरी पुलिस की टीम गिरिडीह स्टेडियम के पास मौजूद थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने में लगी थी. इसी दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर टावर चौक पहुंच गए. वहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार्यकर्ता पुतला फूंककर निकल चुके थे. इससे पहले झंडा मैदान में पुतला दहन करने जा रहे दर्जनों भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था.
पुलिस को चकमा देकर भाजपाइयों ने टावर चौक में फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला, जमकर की नारेबाजी
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपाइयों ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक दिया
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.