सोशल मीडिया

पश्चिमी सिंहभूम के डीसी के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

डीसी मनीष कुमार का फेसबुक पर कोई निजी या आधिकारिक अकाउंट नहीं होने की दी गई जानकारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पश्चिमी सिंहभूम के डीसी के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रहे एक फर्जी अकाउंट को लेकर आम लोगों को सतर्क किया है. प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की आधिकारिक तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाई है.जिला प्रशासन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डीसी मनीष कुमार का फेसबुक पर कोई निजी या आधिकारिक अकाउंट नहीं है. फर्जी प्रोफाइल से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और कुछ मामलों में मदद, आर्थिक सहायता या सरकारी योजना के नाम पर पैसे की मांग भी की जा सकती है.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के संदिग्ध अकाउंट से आई मैसेज, कॉल या फ्रेंड रिक्वेस्ट पर भरोसा न करें. किसी को भी अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी या आधार नंबर साझा न करें. अगर फर्जी प्रोफाइल से कोई ठगी या धोखाधड़ी की कोशिश हो तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना या जिला साइबर क्राइम सेल को दें.डीसी कार्यालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकारी अधिकारियों के नाम से बनने वाले फेक अकाउंट के खिलाफ साइबर पुलिस कार्रवाई कर रही है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल जिला प्रशासन के आधिकारिक चैनलों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में श्रावणी डिज्नीलैंड मेला शुरू, विधायक आलोक चौरसिया व मेयर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.