नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर कुम्हार टोली में कल शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज शनिवार सुबह मृतक की 3 वर्षीय पुत्री ने खिड़की से पिता को करकट के पाइप में लगे फंदे से झूलता देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी. मृतक की पहचान रामस्वरूप सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विकास सिंह के रूप में हुई है.
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और बसिया पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष की दो बेटियों को छोड़ गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और बसिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: रांची: 26 सितंबर को DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह, तैयारियां शुरू