प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: किसानों को निर्धारित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज, अंचल अधिकारी लवकेश सिंह एवं कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बरवाडीह क्षेत्र के विभिन्न खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर तथा वर्तमान बिक्री दर की जांच की.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुकान के बाहर एवं अंदर खाद-बीज की निर्धारित कीमत का रेट चार्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की अनियमितता न हो. अधिकारियों ने कहा कि अधिक कीमत वसूले जाने या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ किया गया नष्ट