न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में झारखंड सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार किया है.
सीआईडी के अनुसार, संतोष कुमार मस्ताना पर प्रश्नपत्र लीक प्रकरण से संबंधित भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने का आरोप है. जांच के दौरान उन्होंने प्रश्नपत्र लीक को लेकर कई दावे किए थे, जिन्हें जांच में झूठा और भ्रामक पाया गया.
सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि संतोष कुमार मस्ताना द्वारा फैलाए गए इन दावों से परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे और अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई. तथ्यों की पुष्टि के बाद एजेंसी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है. मामले की जांच अब भी जारी है, और सीआईडी अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें- किसी गाड़ी से टूटी दिवंगत सुभाष मुंडा की मूर्ति, दलादली चौक पर स्थानीय लोगों ने लगाया जाम
झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में वित्त विभाग के अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश
साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम
युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार
महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया