न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पहली तिमाही में योजना बजट 1 फीसीदी से भी कम खर्च होने पर झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में कम से कम योजना बजट के मद में 15 फ़ीसदी खर्च होना चाहिए था. वित्तमंत्री ने खर्चे में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. वित्तमंत्री ने कहा कि 2026-2027 वित्तीय वर्ष 95 फ़ीसदी लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. ऐसे में पहले तिमाही में योजना बजट एक परसेंट से भी कम खर्च होना वाकई चिंता का विषय है.
इसके अलावा राज्य में हुए ट्रेजरी घोटाले को दबाने को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर आरोप लगा रही है, उसपर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई ट्रेजरी घोटाला नहीं हुआ है. जिसे ट्रेजरी घोटाला का नाम दिया जा रहा है, दरअसल, वह वेतन घोटाला है और यह घोटाला भाजपा के राज में हुआ है जिसे हमारी सरकार ने पकड़ने का काम किया है. जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है. जो भी लोग इस घोटाले में शामिल हैं, उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस घोटाले से वित्त विभाग का कोई लेना-देना नहीं है.
यह भी पढ़ें: दो नाबालिग मौसेरी बहनों से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा