कुत्ते पर एयर गन से हमला

खेलगांव में सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन से हमले के मामले में FIR का आवेदन, साक्ष्यों के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग

FIR आवेदन के साथ मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए

By : Ark Sahuliyar
खेलगांव में सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन से हमले के मामले में FIR का आवेदन, साक्ष्यों के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
खेलगांव परिसर में सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन/पेललेट से किए गए कथित हमले एवं पशु क्रूरता के मामले में आज पशु प्रेमियों, NGO से जुड़े लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नीतू सिंह द्वारा थाना में FIR दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दिया गया. FIR आवेदन के साथ मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए, जिनमें WhatsApp चैट की प्रतियां, घटना से संबंधित साक्ष्य, DC, SSP एवं RMC को पूर्व में भेजे गए पत्रों की प्रतियां तथा पशु चिकित्सक(Veterinary Doctor) की मेडिकल रिपोर्ट शामिल हैं.

बताया गया कि 5 अगस्त को खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था. उसके शरीर पर तीन संदिग्ध छेद पाए गए थे. उपलब्ध परिस्थितियों एवं साक्ष्यों के आधार पर कुत्ते पर एयर गन/पेललेट से हमला किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है. इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. मांग की गई है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज की जाए तथा दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए.

FIR आवेदन के दौरान नील मजूमदार, सोनाली मजूमदार, अभिजीत भौमिक, केशव ठाकुर, सोनू पांडे, तनूपा कुमारी, कोमल, निशि मिश्रा एवं विष्णु जी सहित अन्य पशु प्रेमी एवं NGO से जुड़े लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- बड़ाकला में रेलवे हॉल्ट की मांग को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद विद्युत वरण महतो

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.