न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटों ने वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय कर्मियों और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई, अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द