न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद थाना क्षेत्र के बिसनपुर रजवार बस्ती में एक गुटका (तंबाकू) लोड कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में लाखों का गुटखा जल कर बर्बाद हो गया. वहीं चालक व उपचालक बुरी तरह झुलस गए. दोनों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार देर रात गोदाम में गुटका खाली करने कंटेनर बिसनपुर जा रहा था. इसी दौरान कंटेनर रजवार बस्ती के समीप झूल रहे 11 हज़ार वोल्ट तार की चपेट में आ गया, जिससे केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे चालक व खलासी झुलस गए. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशकत के बाद गाड़ी में फंसे ड्राइवर और खलासी को घायल अवस्था में निकाल कर भेजा SNMMCH भेजा.
इसे भी पढ़ें: सिमडेगा: पेट्रोल छिड़क कर एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, पीड़ित की हालत गंभीर