शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: मोरहाबादी आवास में सीता सोरेन ने सपरिवार दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मोरहाबादी आवास में बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपने परिवार के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

By : Dipali Kumari
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: मोरहाबादी आवास में सीता सोरेन ने सपरिवार दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रांची स्थित मोरहाबादी आवास में उनकी बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपने परिवार के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथ बड़ी बेटी जयश्री सोरेन भी मौजूद रही. इस दौरान उन्होंने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन किया.

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल उनके परिवार के मुखिया ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की पहचान और संघर्ष के प्रतीक थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और झारखंड के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया. उनका संघर्ष, त्याग और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि गुरुजी की कमी आज भी हर पल महसूस होती है. उनके साथ बिताए गए पल और उनका स्नेह हमेशा स्मृतियों में जीवंत रहेगा. गुरुजी के बताए मार्ग पर चलना और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

इसे भी पढ़ें: Breaking News: रांची में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.