ट्रैफिक व्यवस्था

सावन की पहली सोमवारी: रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों में गाड़ियों की नो एंट्री 

रांची ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है.

By : Dipali Kumari
सावन की पहली सोमवारी: रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों में गाड़ियों की नो एंट्री 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कल सावन की पहली सोमवारी को राजधानी रांची के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसके मद्देनजर रांची ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. खासकर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक में अहम बदलाव किये गए हैं. सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. 

बताते चलें सावन की हर सोमवारी यानि 3,10, 17 और 24 अगस्त तथा श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाले प्रमुख रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य व्यस्त मार्गों पर भी कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन बंद किया जा सकता है. लोगों से अपील की गयी है कि पहाड़ी मंदिर के निकट अपने दोपहिया या चारपहिया वाहनों को खड़ा न करें. चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें.

इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

  • शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाला रास्ता
  • गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला रास्ता

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.