मिसिर बेसरा

कड़ी सुरक्षा में रांची से धनबाद लाये गये मिसिर बेसरा समेत पांचों इनामी नक्सली, भेजे गए जेल

2.20 करोड़ रुपये के नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों नक्सलियों को कल बुधवार को कड़ी सुरक्षा में रांची से धनबाद लाया गया.

By : Dipali Kumari
कड़ी सुरक्षा में रांची से धनबाद लाये गये मिसिर बेसरा समेत पांचों इनामी नक्सली,  भेजे गए जेल

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 ऑपरेशन दौरा पहाड़ के तहत धनबाद व गिरिडीह पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं 2.20 करोड़ रुपये के नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों नक्सलियों को कल बुधवार को कड़ी सुरक्षा में रांची से धनबाद लाया गया. पांचों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद धनबाद लाये गए नक्सली 

मिसिर बेसरा के साथ 15 लाख के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू, गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा तथा उसके दो अन्य सहयोगी भी जेल भेजे गये हैं. मंगलवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इलाके से गिरफ्तारी के बाद सभी नक्सलियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया. बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन "दौरा पहाड़" की जानकारी दी. इसके बाद सभी गिरफ्तार नक्सलियों को कड़े सुरक्षा घेरे में धनबाद लाया गया. नक्सलियों को धनबाद लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी. कैदी वाहन के आगे और पीछे पुलिस तथा सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां चल रही थीं. 

कड़ी सुरक्षा में हुआ मेडिकल जांच 

पकड़े गये मिसिर बेसरा और उसके साथियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में धनबाद के सदर अस्पताल ले कर आयी. यहां दर्जनों पुलिस जवान के साथ कई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर मौजूद थे. सभी नक्सलियों को नकाब पहनाकर रखा गया. पुलिस किसी को भी उनकी तस्वीर लेने से मना कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक-एक कर सभी को अंदर कमरे में ले गये, जहां डॉक्टरों ने सभी की मेडिकल जांच की. वहीं अगल-बगल किसी को रहने नहीं दिया जा रहा था. मेडिकल होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: JPSC प्रीलिम्स पास अभ्यर्थियों से CID ने मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी, WhatsApp नंबर व ईमेल जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.