खाद्य सुरक्षा

गढ़वा जिले में प्रखंडो में लगातार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चला रहे सघन जांच अभियान

मेराल प्रखंड में खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया सघन जांच अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिले में प्रखंडो में लगातार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चला रहे सघन जांच अभियान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में लगातार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा- 02 अनिरुद्ध रॉय द्वारा खाद्य उत्पादों के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान के आलोक में आज दिनांक- 03 सितंबर 2026 को FSSAI द्वारा चिन्हित Non-Compliant/अमानक एवं मिस-लेबलिंग उत्पादों के विरुद्ध राज्यव्यापी सघन जाँच एवं प्रवर्तन अभियान के तहत मेराल प्रखंड में सघन जाँच अभियान चलाया गया. उक्त अभियान के दौरान मेराल प्रखंड के विभिन्न थोक एवं खुदरा बाजारों, सुपर मार्केट, किराना दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए FSSAI द्वारा चिन्हित/संदिग्ध, अमानक एवं मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री की जाँच की गई. कुछ दुकानों पर वैसे प्रोडक्ट पाये गये, जो प्रतिबंधित है और जिसकी बिक्री अथवा भंडारण पर रोक है. निरीक्षण के दौरान पाए गये ऐसे उत्पादों यथा- स्टिंग एवं रेडबुल एनर्जी ड्रिंक, लोटे चोको पाई आदि को तत्काल दुकान से हटवाया गया. वहीं बादल होटल मेराल से पनीर का सर्विलांस सैंपल जाँच हेतु लिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री रॉय द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों व दुकानदारों को स्पष्ट कहा गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर FSS Act, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियम/विनियमों के प्रावधानों के तहत उल्लंघनकर्ता खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उक्त निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन भी मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी की रकम का रास्ता रोकने की तैयारी, धनबाद पुलिस ने बैंक शाखाओं को किया अलर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.