बधाई संदेश

FIH Hockey Women's Nations Cup जीतने पर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई

'देश की नारी शक्ति के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रतीक है जीत, हर भारतीय को आप पर गर्व '

By : Pramod Kumar
FIH Hockey Women's Nations Cup जीतने पर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH Hockey Women's Nations Cup जीतने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH Hockey Women's Nations Cup जीत कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई.

यह जीत केवल एक खेल प्रतियोगिता में मिली सफलता नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रतीक है. हर भारतीय को आप पर गर्व है. 

हमारे लिए यह दुगुनी खुशी का पल है, क्योंकि झारखंड की तीन बेटियां (दीपिका, सलीमा टेटे व निक्की प्रधान) इस विजेता टीम का हिस्सा हैं. 

अपनी बेटियों को पढ़ाईये. उन्हें शिक्षा, खेल तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये. वे एक दिन परिवार, समाज एवं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी.

बता दें कि रविवार को भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से पराजित करते हुए ने FIH Hockey Women's Nations Cup जीता था. वूमन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में ही उसे मात दिया है. यह मैच नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेन्टर, ऑकलैंड में खेला गया था. जिसमें नवनीत कौर ने चौथे और सुनेलिता टोप्पा ने 15वें मिनट में गोल कर भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें: चार दिनों में ही टूटने के कगार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौता! उधर होर्मुज स्ट्रेट बंद, इधर कच्चे तेल की कीमत में उबाल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.