न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो-कान्हू पार्क के पास विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में कल रविवार सुबह पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे. वह अपनी परेशानी को लेकर अक्सर अपने स्वजनों से चर्चा भी करते थे. जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपार्टमेंट में अकेले रहते थे. उनकी पत्नी पटना में रहती है. लिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार सुबह सुनील कुमार की नौकरानी काम करने उनके गहर पहुंची, तो सुनील का शव फंदे से लटका देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा मामले में CID का शिकंजा, एक और सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार