न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है. मामले पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में 25 अगस्त को सुनवाई होगी. एल. खियांग्ते को 10 अगस्त को सीआईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तारी से पहले तीन तिथि में समन जारी कर सीआईडी उनसे पूछताछ कर चुकी है. 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर सीआईडी ने 21 जुलाई को पहली कार्रवाई की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. अब तक इस मामले में 20 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में सभी आरोपी जेल में बंद हैं. मामले को लेकर एक तरफ सीआईडी की कार्रवाई चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ अभ्यार्थी आंदोलनरत हैं. सीआईडी की कार्रवाई के बाद जेपीएससी के अध्यक्ष समेत तीनों सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें- झिरी डंपिंग यार्ड मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रांची नगर निगम से मांगी गयी प्रोग्रेस रिपोर्ट