न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में भेंट की तथा राज्यपाल को संभावित जनसंख्या-आधारित परिसीमन के कारण झारखण्ड में जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों एवं लोकसभा सीटों में कमी की आशंका से अवगत कराया. उन्होंने पाँचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में जनसंख्या के साथ-साथ जनजातीय हितों एवं संवैधानिक प्रावधानों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता पर भी अपनी बात रखी तथा इस संबंध में आवश्यक पहल का अनुरोध किया.
यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में दरोगा पद पर सीनियोरिटी के मामले में HC ने फैसला रखा सुरक्षित, पदोन्नति पर रोक बरकरार