न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने पार्टी द्वारा जारी शो कॉज का जवाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को सील बंद लिफाफे में सौंपा. उन्होंने 28 पन्नों में अपना पक्ष रखा. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि मुझे पार्टी ने नोटिस जारी किया था और एक सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब मांगा था. मैंने जवाब दे दिया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं एयरफोर्स से आया हूं, डिसिप्लिन तोड़ना मेरी आदत नहीं है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं.
यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों के समर्थन में पूर्व CM रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम लिखा खुला पत्र