संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पंचायत परामर्श यात्रा के क्रम में आज चैनपुर प्रखंड की बोड़ी, करसो, सलतुआ, सेमरा एवं नेउरा पंचायतों का भ्रमण किया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली.
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से अंचल, थाना एवं प्रखंड कार्यालय से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं थाना स्तर पर आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को भी सामने रखा.
प्रखंड स्तर पर ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी. ग्रामीणों ने कहा कि कई मामलों में उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
के०एन० त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि पंचायत परामर्श यात्रा का उद्देश्य केवल गांवों का भ्रमण करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सीधे समझना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है.
यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर फटने से जीजा-साले की मौके पर मौत, दिल्ली से शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम