पूर्व विधायक सीता सोरेन

खेतों में धान रोपनी करने पहुंची पूर्व विधायक सीता सोरेन, कहा- कृषि क्षेत्र को अनदेखा कर रही सरकार 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी की.

By : Dipali Kumari
खेतों में धान रोपनी करने पहुंची पूर्व विधायक सीता सोरेन, कहा- कृषि क्षेत्र को अनदेखा कर रही सरकार 

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क: 
भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन ने जामा प्रखंड के चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी की. इस दौरान उन्होंने खेत में धान रोपनी कर रही महिलाओं के साथ बातचीत कर खेती-किसानी और रोजमर्रा की समस्याओं की जानकारी ली. 

सीता सोरेन ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी वे कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है.

सीता सोरेन ने संताल परगना में पलायन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं और मजदूरों को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. उनका आरोप था कि सरकार पलायन रोकने में विफल रही है. यदि गांवों में रोजगार और कृषि को मजबूती दी जाए, तो लोगों को अपने घर-परिवार छोड़कर बाहर काम करने की मजबूरी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: खूंटी की महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.