अफीम तस्करी

पूर्व नेशनल रेसलर चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे, अफीम तस्करी के आरोप में अमित दिल्ली से गिरफ्तार

अफीम तस्करी के आरोप में पूर्व नेशनल रेसलर अमित हुआ गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
पूर्व नेशनल रेसलर चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे, अफीम तस्करी के आरोप में अमित दिल्ली से गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे पूर्व नेशनल रेसलर अमित को रांची पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली क्राइम ब्रांच और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, अमित हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और वर्ष 2023 से रांची के एक एनडीपीएस (NDPS) मामले में फरार चल रहा था. उस पर करीब 500 ग्राम अफीम की बरामदगी से जुड़े मामले में संलिप्त होने का आरोप है.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. इसी क्रम में दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से उसे मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई में रांची के तुपुदाना ओपी की पुलिस टीम भी शामिल रही. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत से तीन दिनों का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रांची पुलिस उसे लेकर रांची पहुंची. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.