ससम्मान मुक्ति

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रिम्स के शवगृह में रखे 43 लावारिस शवों को आखिरकार मुक्ति मिल गई. रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों  का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया. सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार कराया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को  मुखाग्नि दी.

पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शवों को संस्था के सुपुर्द किया था. अंतिम संस्कार के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मुक्ति संस्था लंबे समय से लावारिस और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का कार्य कर रही है. 

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2271 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के अन्य  सदस्य  उपस्थित रहे-

  • प्रवीण लोहिया
  • रवि अग्रवाल
  • संजय गोयल
  • परमजीत सिंह टिंकू
  • आशीष भाटिया
  • आर के गांधी
  • सीताराम कौशिक
  • अमित किशोर
  • राजा गोयनका
  • सौरभ बथवाल
  • अरविंद सिंह 
  • सुमित अग्रवाल
  • राहुल जायसवाल
  • राहुल चौधरी
  • गौरीशंकर शर्मा
  • अरुण कुटरियार
  • सुनील अग्रवाल
  • संदीप पपनेजा
  • सुदर्शन अग्रवाल

यह भी पढ़ें: सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित