पुलिसिंग

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जन-मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. रविवार को सदर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था, जिसके तहत सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों के लिए बीटवार जिम्मेदारियां तय कर दी गईं.

इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब प्रत्येक बीट पर एक जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी की तैनाती होगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित हो सकेगी. इससे न केवल स्थानीय समस्याओं और आपराधिक गतिविधियों की समय पर सटीक जानकारी पुलिस तक पहुंचेगी, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद और विश्वास भी मजबूत होगा.

तय की गई जिम्मेदारियों के अनुसार, विभिन्न पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र सौंपे गए हैं. एसआई आशुतोष रजक को सुआ, डीटीएस टोला और निराला टोला की जिम्मेदारी दी गई है. एसआई कुलेश्वर महतो बड़कागांव और रजवाडीह क्षेत्र संभालेंगे, जबकि एसआई मनोहर प्रजापति को कौड़िया और चुकरू क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है. इसी प्रकार, एसआई स्वाती गुप्ता और एएसआई तेरेसा मिंज संयुक्त रूप से जोड़ और खनवां क्षेत्र की कमान संभालेंगी. एएसआई समाल अहमद बखारी को तेलिया बांध, चियांकी स्टेशन और पिपरडीह क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एएसआई नबी अंसारी भुसही, लहसुनिया, मटपुरही और लिलवा करम क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं.

आगे की व्यवस्था में, एएसआई संदीप राम को सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द और बजराहा की जिम्मेदारी मिली है. एएसआई पंकज कुमार तिवारी पोखराहा खुर्द, बहलोलवा और चटनिया क्षेत्र देखेंगे. एएसआई संजय कुमार दुबे को चियांकी, भीमगड़ा और महादेव मड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एएसआई विंध्य किशोर पासवान पोखराहा कला और कुसुम टांड़ क्षेत्र में बीट पुलिसिंग संभालेंगे. इसके अतिरिक्त, एएसआई सुरेंद्र राम जोरकट, गणके, अंधार बाग और खैराही टोला की जिम्मेदारी देखेंगे, तथा एएसआई शंकर प्रसाद दास को जमुने क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह पूरी बीटवार व्यवस्था सदर अंचल पुलिस पदाधिकारी सुरेश राम और सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी की देखरेख में तैयार की गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम करना, जनता तक पुलिस की पहुंच को सुगम बनाना और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. इन पुलिस अधिकारियों के अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने से छोटे-मोटी विवादों, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक आशंकाओं का समय रहते समाधान किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित