नक्सलियों का आत्मसमर्पण

ऑपरेशन नवजीवन-III में चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 समेत हथियार व 2200 से अधिक कारतूस बरामद

कोल्हान, पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है.

By : Ark Sahuliyar
ऑपरेशन नवजीवन-III में चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 समेत हथियार व 2200 से अधिक कारतूस बरामद

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 
चाईबासा/सरायकेला/डेस्क:
कोल्हान, पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत भाकपा माओवादी संगठन के चार सक्रिय सदस्यों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया. इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सलुका कायम उर्फ भुवनेश्वर उर्फ डांगिल भी शामिल है. आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख रुपये की इनामी दस्ता सदस्य कोदोमुनी कोड़ा उर्फ कोदम मुनी, पिंकी पूर्ति उर्फ सकाती पूर्ति और अनिता तामसोय उर्फ अनिता कायम उर्फ मुक्ता शामिल हैं. सलुका कायम, कोदोमुनी कोड़ा और पिंकी पूर्ति ने चाईबासा पुलिस के समक्ष, जबकि अनिता तामसोय ने सरायकेला-खरसावां पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

सुरक्षा बलों ने इनके पास से एक AK-47, एक इंसास राइफल, वायरलेस सेट, पांच मैगजीन और 2,200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुल 129 मामले दर्ज हैं. अकेले सलुका कायम के खिलाफ 96 मामले दर्ज हैं. कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्टोफा ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बचे नक्सलियों से सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील की.

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि नक्सल संगठन की गतिविधियां अब काफी सीमित रह गई हैं. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां क्षेत्र में अब करीब पांच से छह नक्सलियों के बचे होने की जानकारी है. एसपी ने बचे हुए नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वे आत्मसमर्पण कर पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हैं तो उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा. लेकिन यदि वे हिंसा का रास्ता जारी रखते हैं तो सुरक्षा बल उनके खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें - कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, 18 जगहों से 40 टन कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.