सहूलियत

226 छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू, प्री-बोर्ड देने छात्र चाईबासा पहुंचे

गुवा सेल और टाटा स्टील ने CSR के तहत उपलब्ध कराए वाहन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
226 छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू, प्री-बोर्ड देने छात्र चाईबासा पहुंचे

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: प्री-बोर्ड परीक्षा देने जा रहे आठवीं के 226 छात्र-छात्राओं के लिए गुवा सेल प्रबंधन और टाटा स्टील नोवामुंडी ने बड़ी मदद की. दोनों कंपनियों ने CSR के तहत विशेष परिवहन व्यवस्था कर तीन स्कूलों के बच्चों को चाईबासा परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया.गुवा सेल प्रबंधन ने 2 बसें दीं, वहीं टाटा स्टील नोवामुंडी की ओर से 1 बस और 1 विंगर उपलब्ध कराया गया. इन वाहनों से मिडिल स्कूल गुवा, राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया के कुल 226 छात्र-छात्राएं मंगलवार सुबह चाईबासा के लिए रवाना हुए.

नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हुई सुविधा

तीनों स्कूलों का प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र चाईबासा में होने के कारण दूर-दराज से आने वाले बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती थी. इसे देखते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा, नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कंपनी प्रबंधन से संपर्क कर यह सुविधा दिलवाई.इस कार्य में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार मंच की पदमा केसरी और एस्पायर संस्था के कृष्णा गोप का भी अहम योगदान रहा.

सुबह 6 बजे रवाना हुए छात्र

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सभी छात्र-छात्राएं बस और विंगर में सवार होकर चाईबासा के लिए निकले. विदाई के समय जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, JSLPS की जेंडर CRP गीता देवी, ममता देवी, तीनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे. सभी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और परीक्षा में अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं दीं.

अभिभावकों और शिक्षकों ने गुवा सेल, टाटा स्टील और सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि समय पर वाहन मिलने से बच्चे बिना किसी परेशानी और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: ड्रग्स कारोबार के आरोपियों की धर-पकड़-छापेमारी में आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से भारी मात्रा में नोटों का जाकिरा बरामद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.