garhwa-digital-birsa-krishi-jagrukta-rath-farmers-

गढ़वा में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएंगी सरकारी योजनाएं

गढ़वा जिले के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जि

By : Vaibhaw Vikram
गढ़वा में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएंगी सरकारी योजनाएं

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के तीनों अनुमंडलों के लिए एक-एक (कुल तीन) डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. 

यह विशेष जागरूकता अभियान आगामी 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा. अभियान के तहत तीनों डिजिटल जागरूकता रथ पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले के तीनों अनुमंडलों की सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे. इस दौरान रथों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती तथा कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल माध्यमों से दी जाएगी, जिससे किसानों तक योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सके. 

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इन संगोष्ठियों में कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों का उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी.इसके अतिरिक्त किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन, उपलब्ध सुविधाओं तथा कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों से भी अवगत कराया जाएगा. 

इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आय बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देना है.इस अवसर पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे, तब वे किसान संगोष्ठियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी कृषि एवं कृषि आधारित आजीविका को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएं.

यह भी पढ़ें: छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समिति सह ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न: परिसीमन लागू न होने पर आंदोलन की चेतावनी 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.