जागरूकता अभियान

गढ़वा पुलिस ने पीएमश्री मध्य विद्यालय केतार में चलाया जागरूकता अभियान, सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध से किया सतर्क

थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा पुलिस ने पीएमश्री मध्य विद्यालय केतार में चलाया जागरूकता अभियान, सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध से किया सतर्क

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के केतार थाना मुख्यालय के पीएमश्री मध्य विद्यालय केतार में केतार थाना पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह का शिक्षक प्रेम कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

मौके पर थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कुरीतियों, छात्राओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डायन, ओझा-गुनी और भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती है. कुछ लोगों द्वारा समाज में अंधविश्वास और भ्रम फैलाया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि विद्यालय आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. उन्होंने 100 अथवा 112 नंबर पर कॉल कर सहायता लेने की जानकारी दी. उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध कॉल से सावधान रहने के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया.

इस अवसर पर शिक्षक प्रेम कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अजय कुमार, मिथिलेश कुमार एवं सुधा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

बीच घूमने आए छात्र लहरों का आनन्द लेने के लिए समुद्र में घुसे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आ गए

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था