प्रमोद कुमार.न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में रविवार को श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता ADME आनंद कुमार मिश्रा ने की. बैठक में वर्ष 2025 की पूजा कमेटी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर 2026 के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया.इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है. पूजा को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में रेल विभाग के विभिन्न डिपो इंचार्ज, रेलकर्मी, युवा, दुकानदार और पुरानी कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा पूरे बरवाडीह के लोगों का सामूहिक उत्सव है. उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की.नयी कमेटी में अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार व अनिल कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार पाठक, उपसचिव राजेश कुमार राजू, अभिमान श्रीवास्तव व ऋषि राज, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह राणा तथा उपकोषाध्यक्ष संतोष चंद्रा बनाये गये हैं. इसके अलावा पूजा व्यवस्था, प्रसाद निर्माण, पंडाल, विद्युत सजावट, रावण निर्माण,गौरव यादव उर्फ झाउल को व सुरक्षा और स्वच्छता समेत विभिन्न समितियों के लिए सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी है.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने