सड़क हादसा

घाघरा: आरंगी डूलकी नदी मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर से युवक की मौत

आरंगी डूलकी नदी मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.

By : News11 Bharat
घाघरा: आरंगी डूलकी नदी मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर से युवक की मौत

पंकज कुमार/ न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी डूलकी नदी मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चूमनू गांव निवासी राजेश उरांव के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार राजेश उरांव मोटरसाइकिल से आरंगी से अपने गांव चूमनू लौट रहे थे. इसी दौरान घाघरा की ओर से आ रहे एक टेंपो ने आरंगी डूलकी नदी मोड़ के पास बाइक और टेंपू में जोरदार टक्कर हुई. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद उसकी नक्सली पत्नी बबीता ने भी किया सरेंडर!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.