करंट लगने से मौत

घाघरा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत.

By : Dipali Kumari
घाघरा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के पिता

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के तारा गुड्डू गांव में शुक्रवार सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान वीरेंद्र उरांव के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र उरांव अपने पिता राम उरांव के साथ आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान खेत के समीप बिजली पोल का सपोर्ट (स्टे) वायर नीचे की ओर खुला हुआ था. काम करते-करते वीरेंद्र अनजाने में उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा.

घटना के बाद परिजनों ने लकड़ी (डंडे) की मदद से वीरेंद्र को बिजली के तार से अलग किया और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले गए. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: बड़गांव मॉब लिंचिंग केस में एसपी का बड़ा एक्शन! लापरवाही बरतने वाले 2 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.