संकट

घाघरा डीएमओ के अभाव में डेढ़ महीने से ठप बॉक्साइट कारोबार, 1500 ट्रक खड़े; 50 हजार की रोजी-रोटी पर संकट - कमलजीत सिंह

चालान निर्गत नहीं होने के कारण जिले की करीब आधा दर्जन बॉक्साइट माइंस बंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा डीएमओ के अभाव में डेढ़ महीने से ठप बॉक्साइट कारोबार, 1500 ट्रक खड़े; 50 हजार की रोजी-रोटी पर संकट - कमलजीत सिंह

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा गुमला जिले में पिछले करीब डेढ़ महीने से जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) के पद पर अधिकारी नहीं होने के कारण बॉक्साइट खनन और परिवहन कारोबार पर संकट गहरा गया है. चालान निर्गत नहीं होने के कारण जिले की करीब आधा दर्जन बॉक्साइट माइंस बंद पड़ी हैं, जबकि लगभग 1500 ट्रक खड़े हैं. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े करीब 50 हजार लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने का दावा किया जा रहा है.

इस मामले को लेकर लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, गुमला उपायुक्त, खान निदेशक एवं खान सचिव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. कमलजीत सिंह ने कहा कि डीएमओ के नहीं रहने के कारण चालान निर्गत नहीं हो रहा है. इसके चलते बॉक्साइट की आधा दर्जन माइंस बंद हैं और करीब 1500 ट्रक खड़े हैं. इस कारोबार से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है. लंबे समय तक काम बंद रहने से करीब 50 हजार लोगों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है.उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र डीएमओ की व्यवस्था की जाए और चालान निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि बंद पड़ी माइंस और खनिज परिवहन का काम दोबारा शुरू हो सके.

ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने कहा कि बॉक्साइट खनन और परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों, चालकों, उपचालकों समेत बड़ी संख्या में लोगों की आय इसी कारोबार पर निर्भर है. कारोबार ठप होने से वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और ट्रक चालकों व मजदूरों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है.

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, खान विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से जल्द समाधान की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते चालान की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका सीधा असर हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:  घर के बंटवारे के विवाद में मारपीट, अधेड़ की मौत, पत्नी व बेटे घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.