न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची , गढ़वा , दुमका, जमशेदपुर एवं हजारीबाग में मंगलवार को भाजपा द्वारा जिला कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है. गढ़वा से खबर है कि गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हो रहा है. गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता टाउन हॉल मैदान में उपस्थित हैं. घेराव में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी पहुच गए हैं. डीसी कार्यालय घेराव करने के लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता निकल चुके हैं.
भाजपा का कहना है कि जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच करानी होगी. सिर्फ पुतला दहन से ही सरकार को इतनी घबराहट हो रही है. गरीब का बेटा इस सरकार में नौकरी नहीं ले सकता.सबसे बड़ी योजना जल जीवन मिशन जो इस सरकार में फेल रही है.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जेपीएससी जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच करानी होगी. विद्यार्थियों पर हुए झूठे मुकदमे भी वापस लेने होंगे.
बता दें कि बीजेपी का यह घेराव जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली ओर छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 15 सितम्बर से रिम्स में शुरू हो जाएगी नए सेशन की पढ़ाई, पहले चरण का काउंसलिंग सम्पन्न