औचक निरीक्षण

गिरिडीह उपायुक्त ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था व बेहतर शैक्षणिक वातावरण का किया निरीक्षण

विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं में पठन-पाठन की स्थिति, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, छात्राओं की उपस्थिति की जांच की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गिरिडीह उपायुक्त ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था व बेहतर शैक्षणिक वातावरण का किया निरीक्षण

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि छात्राओं की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं और पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए. उपायुक्त ने छात्रावास का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. छात्राओं ने भोजन, स्वच्छता, पढ़ाई और खेलकूद से संबंधित अपनी बातें साझा कीं. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और मेन्यू के अनुसार ही भोजन परोसा जाए. रसोईघर की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.

निरीक्षण के दौरान पेयजल और शौचालय व्यवस्था की भी जांच की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सभी शौचालयों की साफ-सफाई प्रतिदिन की जाए. उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. मौके पर बेंगाबाद के बीडीओ, सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: MMDR संशोधन बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.